माँ की हत्या करने के बाद शव के पास खड़ा रहा कलयुगी बेटा, पुलिस हिरासत में आरोपी ,,

Oplus_0

कलियुगी बेटे ने की घृणित वारदात : मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट ,खून से लथपथ शव फ्लैट में पड़ा मिलने से फैली सनसनी

Lucknow news today । राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों की हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नाका हिंडोला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। नाबालिग बेटे अपनी 42 वर्षीय मां गीता भागचंदानी के सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मासूमियत चेहरे वाला बेटा शव के पास खड़ा होकर अफसोस जता रहा था, लेकिन इससे पहले वह नौ महीने कोख में रखने वाली मां हमेशा के लिए दुनिया छोड़ चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो देखा कि नाबालिग बेटा शव के पास मौजूद है, जिसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है।
पुलिस अफसरों के मुताबिक नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर चौराहे के पास स्थित विजन अपार्टमेंट के कमरा नंबर 202 में रहने वाली 42 वर्षीय गीता भागचंदानी पति राकेश व नाबालिग बेटे के साथ रहतीं थीं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात गीता भागचंदानी ने किसी बात पर अपने नाबालिग बेटे को डांट दिया था। इसी को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि कलयुगी बेटे ने किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया। इस सनसनीखेज मामले की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि खूनी खेल खेलने वाला कलयुगी बेटा शव के पास खड़ा था। पुलिस मामले की छानबीन पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने जारी किया बयान

आज दिनांक 01.10.2026 को समय करीब 09:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि राजेन्द्र नगर चौराहे के पास विजन अपार्टमेंट के फ्लैट नं0-202 में एक महिला की हत्या हो गयी है। सूचना पर तत्काल थाना नाका पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। उच्चाधिकारीगण द्वारा भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि मृतका गीता भागचंदानी पत्नी राकेश, उम्र करीब 42 वर्ष, की उनके नाबालिग पुत्र उम्र करीब 17 वर्ष, द्वारा विवाद के दौरान सिर पर औजार से प्रहार किये जाने से मृत्यु हो गयी। नाबालिग पुत्र मौके पर मौजूद मिला, जिसे पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस एवं फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं। घटना में प्रयुक्त औजार एवं अन्य साक्ष्यों के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़