जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद की जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने आज गौशाला का औचक निरीक्षण किया। और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के जालौन जनपद की डीएम जिले की व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही हैं।

इसी कड़ी में आज डीएम ने आज विकास खण्ड नदीगांव के गडेरना में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण करने पहुंची डीएम ने गौशाला की गायों के लिए चारे की व्यवस्था एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान और बढ़ती शीतलहर को देखते हुए निश्चित समयांतराल पर गौशाला में अलाव का प्रबंध किए जाने का निर्देश जारी किया।





