अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रियल एस्टेट कम्पनी पर 16 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप की रियल एस्टेट कंपनी पर टैक्स अपराधों के लिए न्यूयॉर्क के एक जज ने 16 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है.
रिपोर्ट के अनुसार जूरी के सदस्यों ने दिसंबर में ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन को धोखाधड़ी और व्यापार रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का दोषी पाया था. कंपनी पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ाव के लिए मशहूर है लेकिन न तो वह और न ही उनका परिवार मुकदमे का हिस्सा था.
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में आरोप सिर्फ़ कंपनी के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी एलन वीसेलबर्ग पर लगा था.
रिपोर्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति पर अभी भी कई आरोपों मे मामले चल रहे हैं, इनमें उनके और उनके बच्चों के खिलाफ न्यूयॉर्क में एक अलग मुकदमा शामिल है.
बीबीसी की रिपोर्ट कहा गया है कि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की दो सहायक कंपनियों – ट्रंप कॉर्प और ट्रंप पेरोल कॉर्प – को 15 साल तक लग्ज़री कारों और निजी स्कूल की फीस जैसे अघोषित लाभों अपने शीर्ष अधिकारियों देने का दोषी पाया गया है.
अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि इन लाभों के कारण वेतन कम दिया गया और इस कारण कंपनी को टैक्स भी कम देना पड़ा.
मैनहैटन अदालत के जस्टिस जुआन मर्चन द्वारा शुक्रवार को दिया गया जुर्माना, इस मामले के लिए जज द्वारा लगाया जा सकने वाला अधिकतम जुर्माना है.( रिपोर्ट साभार बीबीसी)




