Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शादी से 2 दिन पहले दुल्हन की मौत,,यूपी के इस जनपद में हुई दर्दनाक घटना

मुजफ्फरनगर विजिलेंस में तैनात थी महिला कांस्टेबल*

(रिपोर्ट – विजय सैनी )

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बहुत ही दर्दनाक घटना हुई है। यहाँ पर शादी से ठीक दो दिन पहले दुल्हन की मौत हो गई। वह यूपी पुलिस में कांस्टेबल थी। रविवार को घर में हल्दी की रस्म थी। रिश्तेदारों ने गीत गाते हुए दुल्हन को हल्दी लगाई। इसके बाद दुल्हन नहाने के लिए बाथरूम में चली गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 45 मिनट तक भी जब वह बाहर नहीं आई तो घर की महिलाओं ने आवाज लगाई। दरवाजा नॉक किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। फिर परिवार ने दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर बेहोश पड़ी थी। तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।
शादी के बीच दुल्हन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

2011 में पुलिस में भर्ती हुई थी

सरधना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव की रहने वाली मुन्नी देवी की बेटी गीता तालियान यूपी पुलिस में थी। वर्तमान में मुजफ्फरनगर विजिलेंस में तैनात थीं। 2011 में वह पुलिस में भर्ती हुई थी। 7 फरवरी को गीता की शादी थी। घर में शादी की रस्में हो रही थी। रविवार को हल्दी की रस्म के बाद गीता नहाने के लिए बाथरूम गई। वहीं, उसकी मौत हो गई।

गीता की शादी बुलंदशहर के गुलावठी में रहने वाले सुमित तेवतिया से तय हुई थी। वह भी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। अभी गाजियाबाद में तैनात है। 7 फरवरी को मेरठ के ‘द रिवर व्यू बैंक्वेट हॉल’ में बारात-जयमाला और फेरे होने थे। लेकिन शादी से पहले ही घर में गीता की मौत होने से दोनों परिवार में मातम छा गया।

7 फरवरी को गीता और सुमित की शादी होनी थी। सुमित भी यूपी पुलिस में था। वह गाजियाबाद में तैनात था।
7 फरवरी को गीता और सुमित की शादी होनी थी। सुमित भी यूपी पुलिस में था। वह गाजियाबाद में तैनात था।
पानी पिलाया, छींटे मारे, लेकिन शरीर में हलचल नहीं थी
रिश्तेदारों ने बताया कि जब बाथरूम में अन्य महिलाओं को भी नहाने जाना था। वह वेट कर रही थीं। जब काफी देर तक बाथरूम में कोई आवाज नहीं हुई तो घरवालों ने मिलकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर गीता बेहोश पड़ी थी। उसे पानी पिलाया, छींटे मारे लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी।

कुछ देर पहले गीता की हल्दी की रस्म हुई थी। वह खुश नजर आ रही थी। काफी देर तक रस्म हुई। परिवार में नाच-गाना हुआ। ऐसे में एकाएक क्या हो गया कि उसकी मौत हो गई? यह बात किसी को समझ नहीं आ रही है।

शादी के घर में अचानक दुल्हन की मौत की खबर हर कोई स्तब्ध है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह कैसे हो गया।
शादी के घर में अचानक दुल्हन की मौत की खबर हर कोई स्तब्ध है। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह कैसे हो गया।
चर्चा हुई कि गैस गीजर से मौत, मगर बाथरूम में गीजर नहीं था
सीओ सरधना बृजेश सिंह ने बताया कि गीता का शव बाथरूम में मिला है। पहले लगा था कि गैस गीजर से डेथ हुई है लेकिन बाथरूम में गैस गीजर नहीं मिला है। मौत के कारण की जांच की जा रही है। आशंका है कि गीता की मौत कार्डियक अटैक से हुई है। हालांकि, गीता की उम्र 31 साल थी। पहले से कोई बीमारी हो, इस बारे में भी अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बिना पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्म का सामान लेकर पहुंचे ससुराल वाले
होने वाली बहू की अचानक मौत की खबर सुनकर गीता के ससुराल वाले भी मेरठ पहुंचे। परिवार कां सांत्वना दी। ससुराल वाले अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्म का सामान लेकर पहुंचे। गीता की अचानक मौत से सभी स्तब्ध हैं। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है आखिर क्या हुआ?

दुल्हन की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ बृजेश सिंह। उन्होंने वहां रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की।

3 भाइयों की इकलौती बहन थी गीता

गीता अपने परिवार की अकेली बेटी थी। पड़ोसियों ने बताया कि गीता के पिता किसान थे। लगभग 3 साल पहले उनका निधन हुआ था। परिवार में मां मुन्नी के अलावा 3 भाई हैं। बड़े भाई की अभी शादी नहीं हुई है। उसके बाद दूसरे नंबर पर गीता थी। गीता से छोटे 2 भाई हैं। तीसरे नंबर के भाई की शादी हो चुकी है। इसके बाद एक छोटा भाई है। एक भाई की शादी के बाद अब गीता की शादी हो रही थी।

भाइयों की जॉब न होने से थी दुखी

गीता 12 साल से यूपी पुलिस में जॉब कर रही थी। पड़ोसियों में यह भी चर्चा थी कि गीता अकेली परिवार में सरकारी नौकरी में थी। तीनों भाई खेती किसानी करके घर चला रहे थे। इसलिए गीता पर परिवार की बड़ी जिम्मेदारी थी। उसे हमेशा चिंता रहती थी कि उसके भाइयों के पास जॉब नहीं है। वो इस बात से काफी दुखी रहती थी।

Leave a Comment