जालौन क्षेत्र में मौसम परिवर्तन के साथ बढ़ने लगा मच्छरों का प्रकोप, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मौसम परिवर्तन के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ा। रात के समय लोग मच्छरों के चलते सुकून की नींद नहीं ले पा रहे हैं। डॉक्टर ने लोगों को पूरी बांह के कपड़े पहनने और आसपास साफ सफाई रखने की सलाह दी है।
यह मौसम परिवर्तन का समय चल रहा है। मौसम परिवर्तन के साथ ही नगर में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इन दिनों लोग मच्छर के डंक से परेशान हैं। हालात यह है कि दिन के उजाले में भी मच्छर काट रहे हैं। यहां तक कि शाम के बाद लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है। लोग मच्छर से बचने के लिए तरह तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन इसके बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। लोग मच्छरों के कारण कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। मच्छरों की संख्या में इजाफा होने से लोग रात में सुकून की नींद नहीं सो पा रहे हैं। इस बाबत पूर्व सीएमओ डॉ. एमपी सिंह एवं डॉ. आलोक गुर्जर ने बताया कि इस समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में ध्यान रखें कि नालियों में गंदा पानी जमा न होने पाए। इसके अलावा घरों में जहां पानी जमा हो उसे खाली कर दें। नालियों में केरोसीन या कोई भी तेल डालते रहें, ताकि मच्छरों के लार्वा का सफाया होता रहे। इसके अलावा मच्छरदानी लगाकर अथवा मॉस्कीटो ल्क्विड आदि का प्रयोग करें। खासतौर बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाएं।