पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन नवीन गल्ला मंडी में धान की आवक से मंडी गेट के बाहर सड़क तक ट्रैक्टरों की लाइन लग रही है। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
इस समय मंडी में धान की काफी आवक हो रही है। सिर्फ तहसील क्षेत्र ही नहीं बल्कि जिले भर से किसान धान को ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लादकर मंडी में ला रहे हैं। धान की अधिक आवक के चलते मंडी के अंदर जहां दिन भर जाम की स्थिति रहती है। वहीं, मंडी के बाहर भी टैªक्टरों की लाइन लगी रहती है। मंगलवार की सुबह से ही धान के ट्रैक्टर मंडी में आ रहे थे। मंडी के अंदर जगह बचने पर मंडी के बाहर फोरलेन सड़क पर ही जाम की स्थिति बनने लगी। देवनगर चौराहे से ही ट्रैक्टरों की लाइनें लगने लगीं। जिससे यातायात व्यवस्था गड़बड़ाने लगी। इसकी जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सड़क पर उतरे पुलिस कर्मियों ने यातायात को सुचारू रखने में भूमिका निभाई। धान लदे वाहनों को एक साइड से होकर निकाला गया जबकि दूसरी साइड से यातायात को सामन्य रखा। जिसके चलते जाम की समस्या नहीं रही। हालंाकि धान बेचने आए किसानों को अपना धान आढ़त पर बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।






