पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्रीकांत पाल की संस्तुति पर नगर से आशीष सोनी को जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्रीकांत पाल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर से आशीष सोनी को जिला कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया। उनसे अपेक्षा की गई है कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे और संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंगे। उनके मनोनयन पर उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई का वितरण किया। आशीष सोनी ने बताया कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर विनय निगम, जितेंद्र, राहुल, जसवंत सिंह, अनुराग आदि रहे।






