लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस ने गुरुवार को एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने मैं कामयाबी हासिल की है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक लूट का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी लखनऊ कमिश्नरेट के अलीगंज पुलिस ने एक ऐसे शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है जिसने बीते 18 अगस्त को एक महिला का पर्स लूट लिया था जिसमें उस महिला ने बताया था कि उसके मोबाइल फोन व कुछ पैसे भी थे। पुलिस का कहना है कि आज मुखबिर की सूचना के आधार पर पुरनिया पुल के नीचे से शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त शाश्वत अवस्थी गुडंबा थाना क्षेत्र के जानकीपुरम का रहने वाला है और इसने 18 अगस्त को महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसे आज गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।




