बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुआ भीषण विस्फोट,,,11 की मौत कई घायल,,

बांग्लादेश की राजधानी ढाका मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यहाँ पर एक भीषण विस्फोट हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ढाका के गुलिस्तां इलाके के पास मंगलवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए.
बीबीसी की रिपोर्ट्स के अनुसार ये घटना ढाका के नॉर्थ साउथ रोड के सिद्दीकी बाजार में शाम करीब पांच बजे हुई. मृतकों में नौ पुरुष और दो महिलाएं हैं. घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट के समय बीबीसी बांग्ला के संवाददाता शाहनवाज रॉकी उसी रास्ते से गुजर रहे थे. वो जिस वाहन पर सवार थे वह विस्फोट के समय मौके से सिर्फ सौ मीटर दूर था. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार शाहनवाज ने मौके से बताया है कि विस्फोट के बाद एक सात मंजिला इमारत का मलबा आसपास के इलाके में बिखर गया. विस्फोट की वजह से सड़क से गुजर रही एक बस के तमाम शीशे टूट कर बिखर गए और उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए. इसके अलावा उस इमारत के सामने खड़े कई वैन और रिक्शा चालक और आम लोग घायल हो गए. ( साभार बीबीसी )

Leave a Comment