जालौन में महिला ने लगाया नगर पालिका पर स्थगनादेश अवहेलना का आरोप, सीएम से लगाई गुहार

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में एक महिला ने नगर पालिका पर न्यायालय के स्थगन आदेश की अवहेलना कर पक्की दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी पीड़िता नजमा ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में लिखा कि मौजा मनकापुर के गाटा संख्या 244 स्थित प्लॉट उसे रजिस्टर्ड वसीयत से प्राप्त हुआ था, जिस पर नगर पालिका से दाखिल-खारिज, नक्शा पास और मकान टैक्स रसीद कई वर्षों से उसके नाम पर है। उक्त जमीन पर विवाद होने पर उसने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन में वर्ष 2010 में वाद दायर किया था, जिसमें न्यायालय ने 18 नवम्बर 2026 तक यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीती आठ सितंबर को नगर पालिका द्वारा बिना नोटिस अतिक्रमण हटाने के नाम पर जेसीबी चलाकर उसकी टट्टर की दुकानों को बिस्मार कर दिया और सामान का नुकसान कर दिया। जब उसने स्टे से संबंधित कागजात दिखाए तो मानने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।