
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के बाद तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार को दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
गुरूवार की भोर में हुई थोड़ी बारिश के बाद शुक्रवार दोपहर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। शाम तक रूक रूककर बारिश होती रही। उमस भरी गर्मी से परेशान लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेते नजर आए। कई लोग छतों और खुले स्थानों पर खड़े होकर बारिश में भीगते दिखे, जबकि बच्चे भी बारिश का आनंद लेते नजर आए। हालांकि, बारिश के कारण नगर के बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई। अचानक हुई बारिश के चलते दुकानदारों ने सामान को भीगने से बचाने के लिए दुकानों के बाहर रखे सामान को समेट लिया। वहीं, बारिश तेज होने के कारण ग्राहक भी बाजार में कम ही पहुंचे। इससे प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा नजर आया। जरूरी काम से निकले लोग भी बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते दिखाई दिए।




