Lucknow news । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सभासद प्रत्याशी का अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार करना काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उनके इस तरीके से काफी प्रभावित हुई हो रहे हैं । दरअसल राजधानी लखनऊ के लाला लाजपत राय वार्ड के कांग्रेस से सभासद प्रत्याशी शैलेंद्र तिवारी बबलू अपने क्षेत्र की जनता के पास गांधीगिरी करते हुए वोट मांग रहे हैं। वह घर घर जाकर अपने क्षेत्र की जनता को गुलाब का फूल देकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि यूपी में होने वाले निकाय चुनाव का ऐलान होने के बाद से ही प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के लाला लाजपत राय वार्ड से कांग्रेस से सभासद प्रत्याशी शैलेंद्र तिवारी बबलू भी अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार करने के तरीके से लोग काफी प्रभावित हैं । लोगों का कहना है कि शैलेन्द्र तिवारी पहले भी इस क्षेत्र के सभासद रह चुके हैं। और वह अपने क्षेत्र की जनता की समस्या के लिए उस समय भी खड़े रहे जब वह सभासद नहीं थे। बता दें आपको लाला लाजपत राय वार्ड से वर्तमान में कांग्रेसी प्रत्याशी शैलेंद्र तिवारी बबलू वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक सभसाद रह चुके हैं। और इनके द्वारा किए गए कामों को क्षेत्रीय जनता आज भी याद करती है। आज शैलेंद्र तिवारी बबलू ने अपने क्षेत्र मे स्थानीय जनता को गुलाब का फूल देकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।





