प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित हुए सिविल सेवकों को संबोधित करने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया । इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे ।

सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस साल का सिविल सेवा दिवस बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। यह ऐसा समय है जब देश ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण किए।

पीएम मोदी ने कहा कि देश को आजादी के अमृत काल तक लाने के लिए और अधिकारियों की बड़ी भूमिका रही है जो 15 से 25 साल पहले इस सेवा में आए और अब आजादी के इस अमृत काल में उन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले 15 से 25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इस कालखंड में देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है आजादी के अमृत काल में देश की स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का दायित्व हम सभी पर है। हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है उन्होंने कहा कि हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चलनी है लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में अगर भारत के विकास को नई गति मिली है तो यह भी लोक सेवकों की भागीदारी के बिना संभव नहीं था। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत आज जहां पहुंचा है उसने हमारे देश को बहुत ऊंची छलांग के लिए तैयार कर दिया है। देश में ब्यूरोक्रेसी वही है अधिकारी कर्मचारी वही है लेकिन परिणाम बदल गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व पटल पर एक विशिष्ट होम का मैं आया है तो इसमें आपका सहयोग भी रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन है भारत और देशों में से एक है जहां मोबाइल डाटा सबसे सस्ता है । आज देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था बहुत बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है 2014 के मुकाबले आदेश में 10 गुना ज्यादा तेजी से रेल लाइनों का विद्युतीकरण हो रहा है।




