
बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना हो गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहला जत्था आज देर शाम कश्मीर के आधार शिविर बालटाल और पहलगाम पहुंचने की संभावना है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 62 दिन की यात्रा 31 अगस्त को संपन्न होगी।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाने वाले तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से कश्मीर के लिए रवाना हुआ है पहले जत्थे को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार पहले जत्थे को शुक्रवार देर शाम तक कश्मीर में यात्रा के आधार शिविर बालटाल और पहलगाम पहुंचने की संभावना है । और पहली बार यात्रा के दौरान भूस्खलन वाली जगह से गुजरते वक्त पत्थरों से बचने के लिए तीर्थ यात्रियों को हेलमेट दिए जा रहे हैं ।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार 1 जुलाई से दोनों आधार शिविरों से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया जाएगा और यात्रा प्रारंभ हो जाएगी । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यात्री निवास में देर शाम तक करीब 3 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके थे और श्रद्धालुओं के आने से पूरा माहौल शिवमय हो गया है शाम को श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ भगवान शिव की आरती में हिस्सा लिया और वहां पूरा माहौल बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंज उठा।
Contact for advertisement : 9415795867







