शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी करना छोड़े प्रदेश सरकारःमहेंद्र भाटिया
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन स्थान उरई के कायार्लय पर जनपद के समस्त शिक्षकों द्वारा विशाल धरना प्रदशर्न किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाह्न पर जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र एवं जिला मंत्री नरेश निरंजन के नेतृत्व में एवं महेंद्र सिंह भाटिया, संजय दुबे के संरक्षण में 18 सूत्रीय ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।
धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने कहा कि सरकार शिक्षकों की लंबित मांगों के निस्तारण में कोई रुचि नहीं ले रही है इसलिए आज शिक्षकों को विवश होकर धरने पर बैठना पड़ा हमारी प्रमुख मांगे पुरानी पेंशन की बहाली, राज्य कमर्चारियों की भांति कैशलेस इलाज, उपार्जित अवकाश, प्रतिकर अवकाश, 10 लाख रुपए का सामूहिक बीमा, म्युचुअल ट्रांसफर पूरे वर्ष भर किया जाए, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद होना चाहिए एवं पदोन्नति शीघ्र की जाए, बिना इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराये शिक्षकों को ऑनलाइन कार्य हेतु बाध्य ना किया जाए प्रदेश में बीएड डिग्री धारियों को ब्रिज कोर्स के लिए कहा गया तत्काल ब्रिज कोर्स कराया जाए सहित सभी 18 मांगों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक महेंद्र भाटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार शिक्षकों की मांगों की अनदेखी कर रही है और यह अनदेखी ठीक नहीं है यदि मांगों को पूरा न किया गया तो प्रदेश स्तर पर एक विशाल धरना का आयोजन किया जाएगा। धरना सभा का संचालन जिला मंत्री नरेश निरंजन ने किया एवं संबोधित करते हुए कहा कि डीबीटी, परिवार सर्वेक्षण एवं अन्य ऑनलाइन कार्य में शिक्षकों के खिलाफ यदि कोई कार्यवाही की जाती है तो संगठन पुरजोर विरोध एवं कार्य बहिष्कार करने पर विवस होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की होगी। धरना सभा को संबोधित करते हुए मनीष समाधिया ने कहा कि कुठौंद ब्लॉक में संजीत दुबे (कंप्यूटर ऑपरेटर) का संबद्धीकरण तत्काल निरस्त किया जाए संबद्धीकरण शासनादेशों का उल्लंघन है यदि यह संबद्धीकरण निरस्त नहीं किया जाता है तो बीआरसी मदारीपुर में अनवरत धरना दिया जाएगा इसके जिम्मेदार स्वयं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे। अनुराग मिश्रा ने कहा कि बीएसए द्वारा जो विभागीय कारर्वाई की जा रही है उसमें उलटी गंगा वह रही है पहले अध्यापक पर कारर्वाई की जा रही है उसके बाद स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है यह सर्वथा विपरीत है पहले अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाए। संरक्षक संजय दुबे ने कहा कि अंतजर्नपदीय स्थानांतरण में आए एलपीसी प्राप्त शिक्षकों की वेतन जारी किया जाए। नृपेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि कुछ विद्यालयों में फर्जी शिकायत के आधार पर कारर्वाई की गई है यह सर्वथा अनुचित है पहले समुचित जांच की जाए उसके बाद ही कोई कारर्वाई हो और यदि शिकायत फर्जी पाई जाती है तो शिकायतकर्ता के खिलाफ भी कारर्वाई की जाए बृजेंद्र राजपूत ने कहा कि जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है उनकी तत्काल बहाली की जाए। धरना सभा को उपवन कुमार सिंह, अरुण निरजन रामसनेही राजपूत युद्धवीर कंथरिया, अजय कुमार कुठौंद, दीपक पाठक, लालजी पाठक, राम मोहन बाजपेई ,कृष्णकांत बाजपेई, उदय करन राजपूत, विपिन उपाध्याय, राजेश शुक्ला, महेंद्र वर्मा, तालिब बेग, योगेंद्र जादौन, संजय सचान, संजय निरंजन, कौशलेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह ओमप्रकाश निरंजन शैलेंद्र बबले, दिनेश नामदेव, बृजेंद्र दूरबार, निर्दोष द्विवेदी, पंकज हरौली, सोम त्रिपाठी मनोज माहेश्वरी शैलेन्द्र गुप्ता बीरेंद्र कुशवाहा ने भी संबोधित करते हुए शिक्षकों को आगामी आंदोलन हेतु तैयार रहने को कहा। धरना सभा भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे जिनमें बनवारी सिंह सेंगर, ओम नारायण दीक्षित अरविंद श्रीवास्तव सूयर्कांत चतुर्वेदी ,शशि भूषण मिश्रा, अजय निरंजन, अनिल सिंह विराट ,अशोक जाटव, देवेंद्र पटेल देवेंद्र निरंजन उमेश पटेल शैलेंद्र मिश्रा मनोज सोनकिया प्रवीण पाठक सत्येंद्र सिंह मानसिंह नरेंद्र निरंजन अमित गुप्ता सौरभ गुप्ता मनीष गुप्ता सिद्ध गोपाल सुदेश प्रजापति नीरज तिवारी नीरज निरंजन अजीत शमार् राघवेंद्र निरंजन वंदना गुप्ता संतोषी कुमारी, दीपांशी राजावत, सरिता पटेल, देवेश शर्मा, शैलेंद्र राजावत, सारिका, गुंजन गुप्ता, जितेंद्र चतुर्वेदी, केके चतुर्वेदी कमलेश कुमार, अमित विश्वकर्मा, आदित्य बादल, रामशरण निरंजन जीतू बिरगुवा, राजर्षि रंजन गोस्वामी, प्रेमचंद निरंजन, अनुराग निरंजन, प्रवीण वमार्, हमीद, अनुराधा चैहान, अखिलेश व्यास, सुशील श्रीवास्तव, सोम त्रिपाठी, दीपक वमार्, अरविंद निरंजन, बड़े राजा, मोहित सेंगर, धमेंर्द्र बबेले, योगेश कुलश्रेष्ठ, गुंजन गुप्ता, अजय पांडे प्रियंका मिश्रा, राजपाल निरंजन, विकास श्रीवास्तव ,राजेंद्र चैधरी रामपुरा, मनीष निरंजन, अमर सिंह, रमाकांत निरंजन, दीपक दांतरे, चंद्र प्रकाश राजपूत पवन पटेल, किशोरी शरण शांडिल्य, रमन द्विवेदी, विकास द्विवेदी, सुनील, श्रीवास्तव अरुण निरंजन, अमित मिश्रा, गोविंद धीरेंद्र चैहान ,शैलेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह, उमेश सोनी, राजीव थापक, अमित सिंह ,विजय सिंह राजावत सहित हजारों अध्यापक उपस्थित रहे अंत में बीएसए द्वारा ज्ञापन लिया गया और जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने धरना में पधारे सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।






