औरैया में डीएम,एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर अधिकारियो को दिए जरूरी निर्देश

In Auraiya, DM, SP held a meeting of the District Road Safety Committee and gave necessary instructions to the officers.

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाए जाने हेतु विभिन्न स्थानों पर समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाए _ जिलाधिकारी

ब्यूरो रिपोर्ट –

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बुधवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व‌ पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जनपद में प्रतिदिन होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आमजन को दुर्घटना के कारणो के संबंध में अवगत कराते हुए बचाव हेतु जागरूकता लाये जाने से संबंधित कार्यक्रमों/प्रतियोगिताएं आयोजित की जाये जिससे लोगों में जागरूकता आये और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए की दुर्घटना के मामलों में दी जाने वाली सहायता राशि के मामलों को शीघ्रता से निस्तारित कराते हुए आर्थिक सहायता दिलायी जाये इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये, यदि आनलाइन फीडिंग कार्यवाही में कोई परेशानी उत्पन्न हो रही है तो सम्बंधित अधिकारी/विभाग/संस्था से सम्पर्क कर शीघ्र निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि मार्गों पर दुर्घटनाग्रस्त होने वाले पशुओं को तत्काल हटवाकर संबंधित अधिकारी उसको गड्ढा खुदवाकर दफनाने की प्रक्रिया काराये। उन्होंने एनएचएआई अधिकारी को निर्देश दिए कि हाईवे पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश को नगर पालिका/नगर पंचायत की मदद से कैटल कैचर के द्वारा पकड़कर आश्रय स्थलों पर पहुंचाया जाए, जिससे कि हाईवे पर दुर्घटनाओं में कमी आ सके और निराश्रित गोवंश भी सुरक्षित रह सकें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया गया कि किए जा रहे प्रयासों से पूर्व की अपेक्षा दुर्घटनाओं में कमी आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रेडियम आदि और अधिक लगाया जाए और एनएचएआई के बीच डिवाइडर पर लगे हुए पौधों को छांट कर छोटा किया जाए जिससे आने – जाने वालों को दूर से जानकारी हो और वह नियंत्रित होकर चल सकें। उन्होंने कहा कि डिवाइडर/मोड़ आदि पर रम्बल स्ट्रिप बनवाया जाए तथा जनपद के अन्तर्गत निकले हुए एनएचएआई पर उचित स्थान पर स्पीड कन्ट्रोल/स्पीड चालान कैमरा लगवाए जिससे निर्धारित गति से तेज चलने वाले वाहनों पर अंकुश लग सके, इसका प्रमुखता के साथ कार्य कराया जाए। हाईवे के किनारे बने अवैध ढाबों/दुकानों को हटवाया जाए जिससे कि हाईवे के किनारे खड़े होने वाले वाहनों से दुर्घटना होने से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बाइक रैली आदि के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०रा) महेंद्र पाल सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह , अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अभिषेक कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment