जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे डीएम और एसपी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला,,, कही यह बात

DM and SP boosted the morale of the players who reached the district level competition, said this

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । यदि आपकी खेलों में रुचि है तो आप खेल में भी भविष्य बना सकते हैं। इसलिए पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। यह बात डीएम राजेश सिंह ने छत्रसाल इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर डीएम राजेश सिंह व एसपी डॉ. इराज राजा ने संयुक्त रूप से कही।


स्थानीय छत्रसाल इंटर कॉलेज में 67वे खेलकूद प्रतियोगीता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम राजेश सिंह व एसपी डॉ. इराज राजा पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता को मात्र खेलकूद के हिसाब से न लें। बल्कि अगर आप बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो इसमें करियर भी बना सकते हैं। आज हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनमें से आप भी एक खिलाड़ी हो सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश निरंजन ने कहा कि खेल से शरीर का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए दैनिक जीवन मे कुछ समय खेल को दें। जनपद युवक समारोह की चैंपियनशिप बालक वर्ग में बुंदेलखंड इंटर कॉलेज इंगुई व बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज उरई को प्राप्त हुई। व्यक्तिगत चैंपियनशिप निखिल सिंह, श्रुति शर्मा, अलीशा परवीन एवं जूनियर वर्ग में प्रज्ञा ने प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन सुशील उपाध्याय, केके गुर्जर व अमृतलाल नागर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रामजी गुर्जर, रामअनुग्रह सिंह गुड्डू बिरहरा ,राजेश चन्देल, तैयबा, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रताप सिंह राजा, भूपेश बाथम, मनुराज तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment