पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के कृषि उत्पादन मंडी समिति में ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भाजपा श्री रामराजा निरंजन द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कृषि उत्पादन मंडी समिति में ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडी परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और स्वच्छता एवं स्वच्छ मंडी के संकल्प का संदेश दिया गया। मंडी परिसर में रंगोली सजाकर दीप प्रज्ज्लित किए गए। एसडीएम व मंडी सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, खेत-खलिहान योजना की जानकारी दी गई। एसडीएम ने कहा कि मंडी किसानों और व्यापारियों की महत्वपूर्ण गतिविधियों का केंद्र है। इसे स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता से न केवल मंडी का वातावरण बेहतर होगा, बल्कि किसानों और व्यापारियों को भी सुविधाजनक माहौल मिलेगा। उन्होंने सभी से स्वच्छ मंडी अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में किसान राम कुमार को खेत खलियान योजना के अंतर्गत 50000 का चेक का प्रारूप दिया गया। सफाई कर्मचारी माया देवी को उनके सफाई कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कृषक उपहार योजना के अंतर्गत लाभार्थी दिनेश कुमार को पंपिंग सेट का प्रमाण पत्र दिया गया। अंत में उपस्थितजनों ने स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित मंडी बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडी सचिव अंकित गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान, गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा, श्यामू गुर्जर, मोहन कुशवाहा आदि रहे।






