सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने सुनी जनता की फरियाद,, इतनी का हुआ निस्तारण

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन तहसील सभागार में एसडीएम राकेश सोनी व सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नौ शिकायतें पंजीकृत हुई। दो शिकायतों का मौके पर निराकरण कर दिया है।
शिकायतों को निस्तारण के लिए एसडीएम राकेश कुमार सोनी व सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की चार, पुलिस विभाग की तीन व बिजली विभाग की दो शिकायतें पंजीकृत हुई। पंजीकृत हुई शिकायतों में राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर निराकरण करा दिया गया। शेष सात शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार अभिनव तिवारी, एसडीओ ऋषभ राजपूत, पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार आदि रहे।