(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नगर तथा क्षेत्र में स्थापित सभी देवी प्रतिमाओं को द्वारिकाधीश मंदिर के प्रांगण में एकत्रित कर नगर के विभिन्न रास्तों से निकाला गया। जिससे पूरा नगर जय माता दी के जयकारों से गूंज रहा था। महिलाऐं और नवयुवक बैंड बाजों की धुनों पर सड़कों पर थिरकते हुए निकल रहे थे। समाजसेवीजनों ने जगह-जगह पानी, शर्बतपिलाकर शोभा यात्रा में चल रहे भक्तों का गला तर किया। इसके अलावा भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसके बाद देवी विसर्जन का जुलूस ग्राम नारायणपुरा व लौना के पास स्थित तालाब में विसर्जन के लिए रवाना हुआ।
नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सभी मूर्तियों को सर्वप्रथम नगर के बीचों बीच स्थित द्वारिकाधीश मंदिर के प्रांगण में एकत्रित किया गया। जहां नवदुर्गा समिति द्वारा प्रत्येक को क्रमांक वितरित कर उसी क्रम में चलने को भी कहा गया। देवीजी शोभायात्रा द्वारिकाधाीश मंदिर से प्रारंभ हुई जो झंडा चौराहा, बस स्टैंड, तहसील रोड से कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे से डाकघर, कांजी हाउस, पानी की टंकी, सब्जी मंडी, छोटी माता मंदिर होते हुए सहावनाका से सीधे ग्राम लौना के पास स्थित तालाब में विसर्जन के लिए रवाना हुई। पूरे नगर में शोभा यात्रा के दौरान अबीर, गुलाल एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर जयमाता दी के जयकारों से पूरा नगर गूंज रहा था। कई देवीभक्त डीजे पर बज रहे देवी गीतों पर जमकर ठुमके लगा रहे थे। तो वहीं नवदुर्गा समिति के कार्यकर्ताओं ने शोभा-यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व शंाति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग किया। एसडीएम सुरेश कुमार, सीओ रविंद्र गौतम, कोतवाल विमलेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम उदयवीर सिंह, एसएसआई आनंद सिंह, चौकी प्रभारी अनिल राणा शांति व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, जालौन सेवा समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा, पुनीत मित्तल, सतेंद्र खत्री, ईलू मेंबर, नवदुर्गा सेवा समिति के संरक्षक शैलेंद्र सिंह कछवाह, अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, सोनू चौहान, महेंद्र पाटकर, रामु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-जालौन। नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा छत्रसाल मोड़ पर नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा सभी 51 देवी पांडाल के पुजारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जुलूस में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को लंच पैकेट का वितरण किया गया।
सात घण्टे बंद रही बिजली
जालौन। मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा के चलते नगर की बिजली लगातार सात घंटे बंद रही। बिजली बंद होने से लोगों को दिक्कत हुई और व्यापार प्रभावित हुआ।
मंगलवार को नगर में पंडालों में विराजमान मां के विभिन्न रूपों की मूर्तियों का विसर्जन होना था। विसर्जन को लेकर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के चलते सुबह आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक लगातार सात घंटे बिजली बंद रही। दशहरा के पर्व पर लगातार सात घंटे बिजली बंद होने के गृहणियों को घरेलू काम में दिक्कत हुई। इसके अलावा इलैक्ट्रीकल्स आधारित व्यापार प्रभावित हुआ। इस संदर्भ में एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के चलते आयोजकों की मांग पर बिजली बंद की गई थी।





