
UP crime news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लखनऊ के चिनहट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन ऐसे शातिरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो टोपी और मास्क लगाकर बंद पड़े मकान की रेकी करते थे और बाद में उन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आज टोपी और मास्क गैंग के तीन शातिर सदस्यों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी विस्तार से जानकारी
लखनऊ कमिश्नरेट के चिनहट पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली इस सफलता के संबंध में डीसीपी पूर्वी आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए तीनों शातिर चोर है और यह तीनों दिन में टोपी और मास्क लगाकर उन घरों की रैकी करते थे जो बंद पड़े होते थे और फिर इन्हीं घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे । इसी गैंग के तीन सदस्यों को आज चिनहट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है इसके अलावा नगदी हुआ स्कूटी भी मिली है।





