(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन के शहजादपुरा में गोशाला में गोवंश की मौत होने पर उसके गोशाला में पड़े होने का वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे बीडीओ ने गोवंश को सम्मान सहित जमीन में दफन कराया।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गोशाला में रात में एक गोवंश की मौत हो गई थी। सुबह कुछ लोग गोशाला से होकर निकले तो गोवंश के शव का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सुबह प्रधान सरताज भी गोशाला में पहुंच गए और उन्होंने गोवंश को उठवाने का प्रयास किया। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने गोशाला का संचालन सही न होने का आरोप लगाते हुए गोवंश को उठने नहीं दिया। इसकी जानकारी बीडीओ प्रशांत कुमार व एडीओ पंचायत देवेंद्र को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही प्रधान को भी निर्देशित किया कि गोशाला में पर्याप्त चारा, भूसा की आपूर्ति की जाए। गोशाला में बंद पशुओं का नियमित डॉक्टर से चेकअप कराएं। यदि किसी पशु की प्राकृतिक की मौत होती है तो तत्काल उसे दफन कराएं। मृत पशुओं को खुला न छोड़ा जाए। जिसके बाद मृत गोवंश को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर ससम्मान जमीन में दफन कराया गया।






