जालौन जनपद के सभी नगर पंचायत और विकास खंडों से एकत्रित अमृत कलश दिल्ली रवाना,,

Amrit Kalash collected from all the Nagar Panchayat and development blocks of Jalaun district left for Delhi.

टाउन हॉल परिसर से सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने दिखलाई हरी झंडी

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । आजादी की 75 भी वषर्गांठ को अमृत महोत्सव के तौर पर मनाए जाने के क्रम में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कायर्क्रम के तहत आज शुक्रवार को जनपद की विभिन्न नगर पंचायत और विकास खंडों से एकत्रित की गई मिट्टी भरे 20 अमृत कलश के तौर पर देश की राजधानी दिल्ली के लिए बस द्वारा रवाना कर दिया गया। नगर के टाउन हॉल परिसर से उक्त अभियान टीम को मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
बताते चलें कि इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर देशभर में मेरी माटी मेरा देश व्यापक अभियान चलाया गया है जिसके तहत देश के प्रत्येक गांव से वहां की मिट्टी को एकत्रित कर उसे सवर्प्रथम नगर पंचायत और विकास खंडों में कलश में जमा किया गया था उक्त सभी 11 नगर पंचायतें और नौ ब्लॉक मुख्यालयों में एकत्रित किए गए अमृत कलशों को गुरुवार को जिला मुख्यालय लाया गया था। जहां से आज शुक्रवार को यहां जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल से उन्हें युवा कल्याण अधिकारी और नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक के नेतृत्व में दिल्ली के लिए बस द्वारा रवाना कर दिया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय ने उक्त टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर तमाम अधिकारी और गणमान्य लोगों के साथ भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For advertisement : 9415795867

Leave a Comment