भाजपा ने महिलाओं का सम्मान दिलाने की अनूठी पहल कीःकमलावती
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । यूपी के जालौन जनपद में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा क्षेत्र उरई के नारी शक्ति बंधन सम्मेलन को संबोधित करते हुये भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर उनका गौरव बढ़ाने का काम किया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने सभी वर्ग की महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में भी 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है।

रामराज पैलेस झांसी रोड पर आयोजित नारी शक्ति बंधन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर वर्ग की महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जो ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है जिसमें हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही गर्व की बात है। सपा, बसपा या कांग्रेस के लोगों की यह सोच कभी न थी न रहेगी।

उन्होंने कहा कि अब विरोधी राजनैतिक दल महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व न मिलने पाये इसके लिये तरह-तरह के रोड़े अटकाने के हथकंडे अपनाने में जुटे हुये हैं। प्रधानमंत्री के द्वारा सभी वर्ग की महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है आप सभी महिलाएं विधानसभा, लोकसभा के माध्यम से अपने हक की बात को सदन तक पहुंचाएंगे इसके लिए हम सभी महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत आभार प्रकट करती हूं।
केंद्रीय मंत्री ने कही यह बात

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को बराबरी दर्जा देने के लिये आवासों के आवंटन में महिलाओं को ही सर्वोच्च प्राथमिकता देने का काम किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा
कायर्क्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि आज समूचे देश में महिलाओं के अंदर जो आत्म सम्मान देखा जा रहा है वह इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला। आए हुए विधानसभा की सभी नारी शक्तियों का में बंधन अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करती हूं और प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत आभार प्रकट करती हूं ।
ये अतिथि रहे मौजूद

आज हुए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रभारी संजीव सिंह ऋंषि, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी कायर्क्रम की संयोजक जिला उपाध्यक्ष रामानुग्रह राजावत, एमएलसी रमा निरंजन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता प्रीति बंसल, प्रीति गुप्ता, अंजू अग्रवाल मंजू वर्मा एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।
For advertisement : 9415795867






