(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नगर में भंडारे के साथ श्रीरामलीला के 175वें मंचन का समापन हुआ। रामलीला भवन पर आयोजित हुए भंडारे में काफी संख्या में श्रृद्धालुओं ने भंडारा चखा।
इस बार रामलीला का 175वां महोत्सव सकुशल संपन्न हुआ। राम राज्याभिषेक के बाद रामलीला के समापन पर रामलीला भवन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रामलीला के सफल समापन ने समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी और मर्यादा पुरूषोत्तम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए स्वयं के साथ ही दूसरों से भी अपील करते हुए कहा कि यदि श्रीराम के आदर्शों में किसी एक को भी यदि जीवन में अपना लिया तो जीवन सफल हुआ। क्योंकि कलियुग में थोड़े से प्रयास का भी वह फल मिलता है जो पूर्व के युगों में सैंकड़ों वर्षों की तपस्या से मिलता था। इसलिए प्रकृति के लिए प्रेमभाव रखें। भंडारे में काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद चखा। भंडारे में समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, मंत्री पवन चतुर्वेदी, गिरीश गुप्ता, घनश्याम पोरवाल, विष्णु अग्रवाल, राजकुमार मिझौना, राजेश त्रिवेदी आदि ने सहयोग किया।
Contact for advertisement : 9415795867






