(ब्यूरो रिपोर्ट)

Jalaun / konch news today । जालौन जनपद के कोंच क्षेत्र के ग्राम रबा गांव की निवासी महिला की जिला झांसी के एरच ओवरब्रिज के समीप एक सड़क हादसे में दुःखद मौत हो जाने पर घर में मातम पसरा हुआ है। बेटी कोमल सहित बेटे गौरव का रो-रो कर बुरा हाल है।
मामले के मुताबिक कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम रबा निवासी विश्वनाथ पटेल शनिवार को अपनी 42 वर्षीय पत्नि अरुण देवी को शरद पूर्णिमा पर गुरसराय में पिलाई जाने वाली श्वास की दवा पिलाने के लिए बाइक से ले जा रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे झाँसी जिला के एरच ओवरब्रिज के समीप अचानक अनियंत्रित हुई बाइक से उछलकर अरुण देवी सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। डायल 112 द्वारा घायलावस्था में उसे वहाँ के सीएचसी केंद्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के दुर्घटना में मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो पूरे गांव में मातम छा गया।






