चौकीदार गांवों में पुलिस की पहली कड़ी, करें ईमानदारी से कार्य
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा ने पुलिस लाइन में 102 ग्रामों के चौकीदारों को साइकिल दी गई, जिससे वे सभी अपने कतर्व्यों का निर्वहन सुगमता से कर सकें।
डीएम ने अपने सम्बोधन में कही यह बात
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पांडे ने कहा कि चौकीदार ग्राम की पुलिस की प्रथम कड़ी है, चौकीदारों को ग्राम पंचायतों की हर गतिविधियों की खबर थाने तक पहुंचाने का कार्य ईमानदारी से करना होगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस का प्रथम श्रेणी का सहयोगी है, इनके द्वारा गांव की हर गतिविधि की जानकारी उनके पास रहती है इनके द्वारा पुलिस को सूचना मिलती है। उन्होंने कहा कि समस्त चौकीदार अवैध पटाखे व शराब बनाने वालों पर पैनी नजर रखें ऐसी सूचना मिलने पर संबंधित थाना व उच्च अधिकारियों को जरूर अवगत कराएं।
पुलिस अधीक्षक ने कही यह बात
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस की एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करने व पुलिस विभाग को बेहतर पुलिसिंग में योगदान करते हैं। पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए समय-समय पर पुलिस विभाग द्वारा ग्राम प्रहरियों चौकीदारों के साथ गोष्टी कर उनके दायित्व एवं कतर्व्यों का निवर्हन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते हैं।
ये अधिकारी भी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी, नगर मजिस्ट्रेट दिनेश सिंह आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Contact for advertisement : 9415795867






