
UP news today । समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ सहित सभी जनपद कार्यालयों में महर्षि बाल्मीकि जयंती सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी ने प्रसिद्ध रामायण महाकाव्य की रचना की जो प्रमु श्रीराम के जीवन पर पहला महाकाव्य है। श्रीराम का जीवन दर्शन हमें मर्यादित जीवन और सत्य के मार्ग पर चलकर कठिन से कठिन परिस्थतियों में भी कर्तव्य पालन की शिक्षा देता है।
Mail us news : uttampukarnews@gmail.com
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सलीम शेरवानी, महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, ऊषा मौर्य रविदास मेहरोत्रा, महबूब अली विधायक, जासमीर अंसारी एमएलसी, श्री राम आसरे विश्वकर्मा, अरविन्द कुमार सिंह, मिठाई लाल भारती, राहुल भारती, चन्द्रशेखर चौधरी, विकास यादव आदि प्रमुख नेताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

बाल्मीकि जयंती कार्यक्रम के संयोजक जुगल किशोर बाल्मीकि, दानिश सिद्दीकी, मुकुल बाल्मीकि सत्य नारायन गहेरवार, विशाल बाल्मीकि, नितिन बाल्मीकि, ऋषि बाल्मीकि, विकास कुडिया बाल्मीकि, मुकेश बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि, कुनाल बाल्मीकि, गौरी शंकर, सोनू बाल्मीकि, राजीव कुमार आदि प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
For advertisement : 9415795867





