महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यूपी के डिप्टी सीएम ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन,,कही यह बात

Deputy CM of UP paid floral tributes to Maharishi Valmiki on his birth anniversary, said this

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ( keshav prasad maurya ) ने आज अपने कैम्प कार्यालय पर, मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर सम्पूर्ण विश्व को कालजयी महाकाव्य रामायण की रचना करने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उनकी स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को महर्षि बाल्मीकि जयन्ती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर देश और दुनियां को सत्य के रास्ते पर चलने का महत्वपूर्ण सन्देश दिया। भगवान श्रीराम की गौरवगाथा को जन -जन तक पहुंचाने मे महर्षि वाल्मीकि ने अपनी प्रज्ञा के आलोक से सबको आलोकित किया था। भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन को रेखांकित कर उन्होने सामाजिक जीवन मूल्यो व आदर्शाे को चिर स्थायित्व प्रदान करने का जो कार्य किया वह आज भी हम सबके लिए अनुकरणीय है, प्रेरणादायक है। भगवान श्री राम से हमें सदैव धर्म का अनुसरण करते हुए सदाचारपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर हम सबको समरसता व समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment