यूपी के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मुख्यालय में की विभागीय समीक्षा बैठक,,, अधिकारियों से कही यह बात

UP Prison Minister Dharamveer Prajapati held a departmental review meeting at the headquarters, said this to the officials

(ब्यूरो रिपोर्ट)

UP news today । उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में स्थित कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय में महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक की । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की सभी रेंज के उपमहानिरीक्षक, कारागारों से वरिष्ठ अधीक्षक अधीक्षक ऑनलाइन माध्यम से वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में मंत्री श्री प्रजापति ने जेल अधिकारियों से कहा कि अच्छे व्यवहार तथा मानवीय दृष्टि से बंदियों को उनकी बुनियादी आवश्यकताएं प्रदान करे। करवाचौथ के अवसर पर जेल में निरूद्ध बंदियों के पति/पत्नी की मुलाकात कराने के विशेष निर्देश दिए। कारागारों में चल रहे वन जेल वन प्रोडक्ट अभियान के अंतर्गत बनाए जा रहे उत्पादों के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा। कारागार के विभिन्न उत्पादों को जनता के बीच प्रदर्शन कराने पर उन्होनें बल दिया।
मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में ओवरक्राउडिंग, महिला एवं बच्चों के लिए किया जा रहे कल्याणकारी कार्य, नवीन कारागारों के निर्माण की स्थिति, सुरक्षा उपकरणों की स्थिति, समय पूर्व रिहाई, नैतिक मूल्यबोध विकसित करने वाले कार्यक्रम व अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस मौके पर प्रमुख सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं राजेश कुमार सिंह ने कारागारों में शुरू कराये गये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया, जिसके द्वारा जेल की सुरक्षा और सुदृढ़ किये जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश की कारागारों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से एरियल सर्विलेंस किया जा रहा है। साथ ही वन जेल वन वन प्रोडक्ट निर्मित उत्पादों के रीजनल प्रदर्शनी लगाई जाने की बात कही।

पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार एस एन साबत ने ओवर क्राउड़िंग समस्या के निराकरण के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही के बारे में बताया। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि खुली कारागार की स्थापना का कार्य प्रगति पर है। साथ ही बंदियों की समस्याएं, कारागारों में चल रहे उद्योग, स्वास्थ्य सेवाएं इत्यादि से मंत्री श्री प्रजापति को अवगत कराया। शिक्षा एवं कौशल विकास के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयास के बारे में उन्होंनें अवगत कराया। समस्त कारागार में महिला एवं बच्चों के सम्बन्ध में की जा रही कल्याणकारी कार्यवाही तथा नशामुक्त कारागार के लिए प्रयास के सम्बन्ध में उन्होनें अवगत कराया।

ये अधिकारी भी रहे मौजूद

इस बैठक में अपर महानिरीक्षक कारागार चित्रलेखा सिंह, उप महानिरीक्षक कारागार मुख्यालय ए के सिंह, उप महानिरीक्षक कारागार शैलेन्द्र मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक एस सी शाक्य, जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment