Chhatisgadh news today। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे ही पक्ष और विपक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप भी लगा रहे हैं । इसी कड़ी में गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम श्री बघेल ने कहा कि सीआरपीएफ के प्लेन में बक्से भर भर कर नोट आ रहे हैं मगर ED इनकी चेकिंग नहीं कर रही है उन्होंने निर्वाचन आयोग से भारतीय जनता पार्टी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग की मांग की है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और यहां पर प्रत्येक पार्टी नतीजा अपने पक्ष में करने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही है तो वही राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप भी लगा रही है।
सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से कही यह बात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “CRPF के प्लेन में जो बड़े-बड़े बक्से भरकर आए हैं, उनकी चेकिंग नहीं हो रही है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा कि इनके(ED, CRPF) वाहनों की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग होनी चाहिए। सीएम श्री बघेल ने कहा कि भाजपा हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है कि बक्सों में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं, जिसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा। इसलिए सभी वाहनों खासकर ED और CRPF के वाहनों की चेकिंग होनी चाहिए।






