सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुँची महिलाओं को किया गया जागरूक

Women who reached Sampoorna Samadhan Diwas were made aware

(रिपोर्ट बबलू सेंगर)

Jalaun news today । संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया गया। जिसमें महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला मिशन कॉर्डिनेटर अलकमा अख्तर ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया। जिसमें उन्होंने आने वाली महिलाओं को बताया कि सरकार द्वारा मुंख्यमंत्री कन्या सुमंेगला योजना के अंतर्गत 15 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। जिसमें बालिका का जन्म होने पर दो हजार रुपये, एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण होने पर एक हजार रुपये, कक्षा एक में प्रवेश पर दो हजार रुपये, कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार, कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर स्नातक अथवा डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पर पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जननी और उसके बच्चे की देखभाल के लिए छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, निराश्रित महिला पेंशन योजना की भी जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के माध्यम से उनकी सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस मौके पर जेंडर विशेषज्ञ नीतू देवी, केस वर्कर, ऋष द्विवेदी, रागिनी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Comment