किसानों के लिए परेशानी का सबब बने अन्ना जानवर,,, किसानों ने की ये मांग

Anna animals become a cause of trouble for farmers, farmers made this demand

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। अन्ना जानवर किसानों के लिए परेशानी का सबब बनने लगे हैं। खेत में खड़ी फसल को अन्ना जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर अन्ना जानवरों को गोशाला में बंद कराने की मांग की है।
विकास खंड के ग्राम छिरिया सलेमपुर के जानवर अन्ना घूम रहे हैं। अन्ना जानवर किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। अन्ना जानवर खेत में खड़ी फसलों को रौंदकर और चरकर बर्बाद कर रहे हैं। अन्ना जानवरों के कारण फसल बर्बाद हो रही है। गुलाबपुरा निवासी हिम्मतराम, रामकुमार, विजय कुमार, राजा भइया आदि किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि छिरिया सलेमपुर के अन्ना जानवर गुलाबपुरा मौजे में विचरण कर रहे हैं। अन्ना जानवर खेत में बोई गई चना, मटर की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है। किसानों ने डीएम से अन्ना जानवरों को गोशाला में बंद कराने की मांग की है जिससे खेत में खड़ी फसल को नुकसान होने से बचाया जा सके।

Leave a Comment