(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टीहित में कार्य करें। घर घर जाकर लोगों को समाजवादी नीतियों से अवगत कराएं। यह बात सपा राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा ने नगर में परशुराम मंदिर पर सपाइयों को संबोधित करते हुए कहा।
सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरयाना में सोमवार को नगर में स्थित परशुराम मंदिर पर पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम मंदिर पर पूजा अर्चना की।

इसके बाद उन्होंने मौजूद सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को देखते हुए पार्टी मजबूती के साथ प्रमुख मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेगी। सपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। डोर टू डोर संपर्क किया जाए। सभी को साथ लेकर चलना है। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों का भी विशेष ध्यान रखें। ब बूथ स्तर तक पार्टी को मतबूत करें। कहा कि वर्तमान सरकार अन्ना समस्या, बेरोजगारी और मंहगाई को काबू करने में पूरी तरह विफल है। आगामी समय समाजवादी पार्टी का ही है। इसलिए उत्साह के साथ पार्टी हित में खड़े हों। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, दीपू त्रिपाठी, हरिश्चंद्र यादव, थोपन यादव, संतोष शर्मा, सुरेश राव डेंगरे, अधिवक्ता उमेश दीक्षित, रामदास यादव, नारायण सिंह, निशांत पाठक, विनय श्रीवास्तव, नरसिंह यादव, जाकिर सिद्दीकी, शानू राइन, कफील कुरैशी, नफीस खान, प्रबल प्रताप सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।






