यूपी एटीएस को मिली ये बड़ी कामयाबी,,

UP ATS got this big success,

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एटीएस की टीमों ने एक ऐसे शातिर बांग्लादेशी रोहिंग्या को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो फर्जी कागजों के सहारे भारत में प्रवेश करके यहां रहने लगा था । एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि पकड़ा गया अभियुक्त मानव तस्करी गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

एटीएस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार एटीएस की टीम को सूचना मिली थी कि एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह बनाकर बांग्लादेश भारत अंतरराष्ट्रीय सीमा से रोहिंग्या तथा बांग्लादेशी नागरिकों को जिसमें बालिकाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं को प्रलोभन देकर धोखाधड़ी कर के शोषण करने के उद्देश्य से अवैध रूप से मानव तस्करी करते हैं। इस सूचना पर एटीएस की टीम सक्रिय हुई और शातिर को धर दबोचा। एटीएस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त मोहम्मद हुसैन जो कि म्यांमार का रहने वाला है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Comment