जालौन जनपद में एसपी ने हैलमेट बांट वाहन चालकों को किया यातायात के प्रति जागरूक,,कही यह बात

In Jalaun district, SP distributed helmets to the drivers and made them traffic conscious, said this

(रिपोर्ट – आशुतोष शर्मा)

Orai / jalaun news today । नवंबर माह को यातायात जागरूकता माह के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। इस माह में वाहन चालकों को ही नहीं बल्कि आम राहगीरों के साथ ही शिक्षण संस्थानों में यातायात पुलिस के अधिकारी पहुंचकर छात्र-छात्राओं को भी यातायात नियमों की जानकारी देकर अपील करते हैं कि वह इस बारे में अपने परिजनों को अवश्य जानकारी दें ताकि वह भी जब घर से वाहर दोपहिया वाहन लेकर निकले तो यातायात नियमों का पालन करना न भूले।


इसीक्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक जालौन ईरज राजा ने कोंच बस स्टैंड स्थित माही होटल के सामने आने जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें हैलमेट सिर में लगाकर गंतव्य के लिये रवाना किया।

कायर्क्रम के संयोजक महेंद्र अग्रवाल (नारायण मार्बल हाउस) व एडवोकेट महेंद्र निगम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज के हर वर्ग को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और यह हर्ष का विषय है कि सामाजिक कार्यकर्ता भी लोगों को यातायात के प्रति जागरूक कर रहे है। सवर्प्रथम कायर्क्रम में महेंद्र अग्रवाल द्वारा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ईरज राजा को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया व मंच संचालन पाथ फाइंडर ग्रुप के चेयरमैन आशुतोष शर्मा द्वारा किया गया। हेलमेट पाकर आम जनमानस बहुत हर्षित हुए व उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Comment