जालौन में परिवहन विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान,, इतने वाहनों का हुआ चालान

Transport department team launched checking campaign in Jalaun, so many vehicles were challaned

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह बंगरा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने ओवरलोडिगं व आवश्यक कागजात न होने पर चार वाहनों का चालान किया है। पकड़े गए वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है।
परिवहन अधिकारी विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने शनिवार की सुबह चेकिंग अभियान चलाया। बंगरा मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने वाहन चालकों से आवश्यक प्रपत्र देखे और ओवरलोडिंग करके जा रहे वाहनों को चैक किया। चेकिंग के दौरान टीम ने ओवरलोड डीसीएम, एक बस, एक मैजक व सिलिंडर ढो रहे वाहन को पकड़ा है। पकड़े गए वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम व ओवरलोडिगं करने के मामले में कार्रवाई की गई है। परिवहन विभाग द्वारा की जा रही चेकिंग की जानकारी मिलते ही वाहन चेकिंग से बचने के लिए इधर-उधर से निकलते दिखे। परिवहन विभाग की टीम ने पकड़े गए वाहनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और पकड़े गए वाहनों पर लगभग डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। परिवहन अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान चार वाहनों को पकड़ा गया है, जिन पर जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Comment