डीएम जालौन ने किया कान्हा गौशाला समेत कई अन्य जगहों पर देर रात औचक निरीक्षण,,

DM Jalaun conducted late night surprise inspection at Kanha Gaushala and many other places.

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के जिलाधिकारी राजेश पांडे ने बीती देर रात कोंच नगर में स्थित गौशाला समेत कई अन्य जगहों पर पहुँचकर औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम जालौन श्री पांडे ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि जालौन जनपद के जिलाधिकारी राजेश पांडेय सर्दी के मौसम में किसी को भी कोई परेशानी न हो इसको लेकर जिले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में डीएम श्री पांडे ने बीती देर रात कोंच नगर में औचक निरीक्षण करते हुये वहाँ की व्यवस्थाओं को चेक किया।

डीएम श्री पांडे ने कोंच में कान्हा गौशाला में औचक निरीक्षण किया और गोवंश को सर्दी में बचाव की व्यवस्था का जायजा लिया इसके अलावा डीएम श्री पांडे ने आश्रय ग्रह शेल्टर होम व निर्माणाधीन नन्दी गौशाला का भी निरीक्षण किया और असहाय व निराश्रित लोगों को कम्बल वितरित भी किये। और सम्बंधित मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये।

X हैंडल पर दी जानकारी

Leave a Comment