Delhi news today । सेना में भर्ती अग्निवीरों को लेकर एक बीफ खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेना में कार्यरत उन अग्निवीरों का कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है जिनका कार्यकाल पूरा होने वाला था। इस सम्बंध में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन एस राना सुब्रमणि ने विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “…’अग्निपथ’ योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी। उस समय यह बताया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर इस योजना की समीक्षा की जाएगी। अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाला है। इन चार वर्षों में किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर, हमें उनके काम को लेकर बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है। योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाएगा। पहले, 75% अग्निवीरों के लिए यह प्रावधान था कि वे अनुशासित और प्रेरित युवाओं के रूप में वापस समाज में लौट जाएंगे। लेकिन अब इस योजना के तहत, इन 75% अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल का अवसर दिया जाएगा। इन दो वर्षों के पूरा होने पर, जो भी इच्छुक होंगे, उन्हें एक तय चयन प्रक्रिया के आधार पर सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।”




