अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत घर-घर बांट रहे रामभक्त,,

Devotees of Ram are distributing the worshiped Akshat from home to home, coming from Ayodhya Dham.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । नववर्ष के पहले महीने में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होना है। जिसके लिए नगर में अयोध्या से आए अक्षत का वितरण शुरू हो गया है।
सोमवार की सुबह रामभक्त राजकीय आयुवेर्दिक अस्पताल के पास एकत्रित हुए। राम भक्तों के साथ बजरंग बस्ती संयोजक त्रिलोकीनाथ गुप्ता, सह संयोजक शशिकांत वर्मा, पालक सीताराम हूंका ने श्रीमहादेव उपाध्याय के मंदिर में श्रीहनुमानजी महाराज का पूजन अचर्न कर अयोध्या धाम से भेजे गए पूजित अक्षत का घर-घर वितरण का श्रीगणेश किया। राम भक्तों ने बजरंग बस्ती के मोहल्ला पुरानी नझाई, पुरानी हाट व गणेशजी में श्रीराम जय राम, जय जय राम का नाद करते हुए श्रीराम जन्मभूमि भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण के लिए श्री अयोध्या धाम से भेजे गए पूजित अक्षत घर घर पहुचाएं। रामभक्तों से अपील की गई कि 22 जनवरी को अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दिन आप सभी लोग अपने घर मे दीपावली मनाएं जालौन को अयोध्या बनाएं। घर के समीप के मंदिर में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें। श्रीराम जय राम जय जय राम विजय मंत्र का जप करे। इस मौके पर रमाकांत पुरवार, योगेंद्र राठौर, इंद्रजीत सिंह गुजर्र, निक्कू, वासु विश्नोई, राहुल यादव, कमल, कन्हैया, सन्तोष दिवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment