जालौन के इस गांव के ग्रामीणों ने की व्यायाम शाला बनवाने की मांग,,,

The villagers of this village of Jalaun demanded construction of a gymnasium.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । स्वस्थ्य रहने के लिए व्यायाम आवश्यक है। सरकार भी व्यायाम के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है और व्यायामशाला बनाने पर जोर दे रही है। ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में व्यायामशाला बनाने के लिए प्रस्ताव पास होने के 5 वर्ष बाद भी व्यायामशाला का निर्माण नहीं हो पाया है।
विकास खंड के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में व्यायामशाला बनाने की लंबे समय से मांग चल रही है। ग्रामीण विभिन्न माध्यमों से शासन व प्रशासन से गांव में व्यायामशाला बनवाने के मांग कर रहे हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम आवश्यक है। इसलिए सरकार भी व्यायाम को महत्व दे रही है और व्यायामशाला बनाने का काम कर रही है। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम के निर्देश पर 11 अक्टूबर 2018 को गांव में भूमि प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सर्व सहमति से आराजी संख्या 462 पर व्यायामशाला बनाने का निर्णय लिया गया था। भूमि प्रबंध समिति की बैठक में पास हुए प्रस्ताव को कार्यान्वित करने के क्षेत्र पंचायत कार्यालय भेज दिया गया था। व्यायामशाला बनाने के लिए प्रस्ताव को पारित हुए पांच वर्ष का समय बीत चुका है लेकिन गांव में अभी तक व्यायामशाला का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव की याद समय समय पर बीडीओ की दिलाई है लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जब 2018 में भूमि प्रबंध समिति की बैठक में एक कमरा निर्माण व खाली पड़े मैदान का उपयोग व्यायामशाला के रूप करने का प्रस्ताव पास हो गया था और प्रस्ताव क्षेत्र पंचायत कार्यालय को भी भेज दिया गया था। लेकिन अब जगह कम बताकर व्यायामशाला का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जो कि न्यायासंगत नहीं है। प्रस्ताव पास होने के बाद भी व्यायामशाला न बनने से गांव के युवाओं व बच्चों को व्यायाम से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि जनहित में गांव में व्यायामशाला का निर्माण कराया जाए।

Leave a Comment