Lucknow news today।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ब्लड बैंक शताब्दी बिल्डिंग फेज-2 में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कम्बल वितरण का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा मुखिया अखिलेश यादव रहे। रक्तदान शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 तूलिका चन्द्रा ने की।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी महासचीव स्वामी प्रसाद मौर्या को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को नए वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट मौर्य एवं पुत्रवधू श्रीमती सविता मौर्य भी मौजूद रही।
अखिलेश यादव ने कही यह बात
श्री यादव ने कहा कि साल के शुरुआती दिन में ही मुझे नेक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। रक्तदान महायज्ञ है। आज का रक्तदान किसी न किसी के गरीब काम आएगा। रक्तदान कर किसी न किसी का जीवन बचाया जाएगा। मैं स्वामी प्रसाद मौर्या जी के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना करता हूँ।

श्री यादव ने कहा कि इस बिल्डिंग के निर्माण की शुरुआत नेता जी ने की थी। सपा सरकार ने इसका निर्माण का कार्य पूरा किया। अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने एक ब्लड डोनेशन की मोबाइल वैन भी दी थी जिससे आज भी उससे रक्त संग्रह का काम चल रहा है।
ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, आर.एस. कुशवाहा पूर्व मंत्री, रामऔतार सैनी विधायक, सत्येन्द्र कुशवाहा प्रदेश महासचिव अ0भा0 कुशवाहा महासभा एवं धनपत राम विद्रोही भी उपस्थित रहे।






