(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)
Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थिति में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी महेंद्र पाल की 17 वर्षीय पुत्री रश्मी सोमवार की शाम घर पर अकेली थी। उसकी मां राजनकेती खेत पर मटर तोड़ने के लिए गई थीं भाई निर्भय बड़ी बहिन को लेने उसकी ससुराल गया था। घर पर मौजूद दादी मथुरा देवी भी पड़ोस में बैठने के लिए चली गई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रश्मि ने घर के कमरे में कुंडे पर दुपट्टा फंसा लिया और फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब दादी घर लौटी तो पोती को फांसी के फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को बुला लिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने खेत पर काम कर रही मां और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हल्का प्रभारी केपी यादव मौके पर पहुंच गए और मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछतांछ में परिजनों ने बताया कि ऐसी कोई बात नही हुई की वह फांसी लगा ले। पता नही क्यों उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पूर्व भी लगभग दो वर्ष पहले रश्मि ने लोहिया पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। लेकिन तब गांव के लोगों ने उसे पुल पर चढता देख रोक लिया था। लेकिन इस बार उसने सूना घर पाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।






