16 जनवरी तक बढ़ी ओटीएस योजना, एसडीओ ने कही यह बात

OTS scheme extended till January 16, SDO said this

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । बिजली विभाग की ओटीएस योजना 16 जनवरी तक बढ़ाई गई है। अभी जो लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सके हैं, वह भी अपने पंजीकरण करा सकते हैं।
बिजली विभाग के एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि बकाएदारों की सहूलियत के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर ओटीएस योजना चलाई जा रही है। पहले इस योजना का लाभ 31 दिसंबर तक मिलना था। लेकिन अब इस योजना को 16 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत 24 हजार 116 बकाएदारों को छूट दिया जाना था। जिसमें से अभी तक 3575 उपभोक्तओं ने इस योजना में पंजीकरण कराकर छूट का लाभ उठाया है। शेष्ज्ञ उपभोक्ता भी अपना पंजीकरण कराकर छूट का लाभ ले सकते हैं। योजना से सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को ही नहीं बल्कि कॉमर्शियल व निजी नलकूप लगाए हुए उपभोक्ताओं को भी छूट का लाभ दिया जा रहा है। योजना में एक मुश्त धनराशि जमा कर अथवा किस्तों के माध्सम से भी बकाया धनराशि को जमा कराया जा सकता है। बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत एक किलोवाट तक के उपभोक्ता सरचार्ज में 80 फीसदी छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। एक किलोवाट से अधिक व तीन किलोवाट से कम के उपभोक्ता 70 फीसदी छूट का लाभ ले सकते हैं।

Leave a Comment