UP crime news today ।उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम ने आज एक ऐसे सनकी को गिरफ्तार कर लिया है जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भड़काऊ बयान बाजी कर रहा था । आरोप है कि पकड़े गए युवक ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी काफी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था फिलहाल एटीएस की टीम ने उसे धर दबोचा है। ATS के अनुसार टीम ने सनकी को झांसी जनपद से गिरफ्तार किया है।
एटीएस की टीम द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ATS की सतर्क निगाहें तो हैं ही साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी विशेष निगाह रखी जा रही है। एटीएस के अनुसार इसी दौरान यह पता चला कि सोशल मीडिया साइट x पर किसी जिबरानी की आईडी से प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी भड़काऊ पोस्ट की गई है। पोस्ट में ऐसा कुछ लिखा था जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता था। इस पर जब ats की टीम ने छानबीन की तो यह x हैंडल झांसी के जिबरान द्वारा संचालित की जा रही थी। इस पर ats की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ats के अनुसार पकड़े गए जिबरान के मोबाइल को चेक करने पर उसमें बाबरी विध्वंस, इजरायल पर हुए हमले समेत कई अन्य भड़काऊ स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। ats के अनुसार पकड़े गए जिबरान ने पूँछतांछ में बताया कि उसने इस पोस्ट को इसलिए किया था ताकि बाबरी मस्जिद का बदला लिया जाये। फिलहाल ats की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





