लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली ये बड़ी कामयाबी,, इस घटना का किया खुलासा

Lucknow Commissionerate Police and Crime Branch got this big success, this incident was disclosed

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को आज एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। लखनऊ की गोसाईगंज पुलिस ने सात ऐसे शातिरों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने बीते दिनों ट्रक चालक को को बंधक बनाकर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सातों अभियुक्तों में एक नाबालिग भी हैं इनके कब्जे से लूटा गया ट्रक के अलावा अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

इस घटना को दिया था अंजाम

पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों ने बीती 31 दिसंबर की रात को हमीरपुर से मोरंग लेकर बहराइच जा रहे ट्रक को कार से ओवरटेक करके रोक लिया था और ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूटपाट की थी और ट्रक भी लूट लिया था। इस घटना का खुलासा पुलिस ने आज कर दिया।

लुटेरों में 1 नाबालिग हैं

पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में अमन रावत साहिल रावत सौरभ रावत गोविंद रावत अभिषेक यादव हुआ एक बालआपचारी है।

स्मैक पीने के लिए की थी लूट

पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन स्मैक पीने की आदत के कारण रुपयों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने मौरंग से लदा ट्रक का पीछा मोहनलालगंज से अपनी कार से किया था और उसको रोकने के बाद ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को मारा पीटा व अपनी गाड़ी में बिठाकर अहमा मऊ के पास ले जाकर दोनों को उतार दिया और ट्रक ले जाकर दुबग्गा मंडी में बेचने के उद्देश्य से खड़ा किया था। फिलहाल पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश करते हुए सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह हुआ बरामद

पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया ट्रक घटना में प्रयुक्त कार 45 सौ रुपए नगद वह 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

Leave a Comment