UP news today news today । उत्तर प्रदेश में गुरुवार की देर रात आईपीएस अधिकारियों के तवादला एक्सप्रेस चलाई गई है। आज यूपी में दर्जन भर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आज जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें लखनऊ की डीसीपी सेंट्रल का भी नाम शामिल हैं जिन्हें अब कासगंज जनपद का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इनके हुए तवादले
जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादते हुए हैं उनमें पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के पद पर रहे देव रंजन वर्मा को बलिया का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है एसपी एटीएस रहे अभिषेक सिंह अब मुजफ्फरनगर के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे तो वहीं एसएसपी मुजफ्फरनगर में तैनात रहे संजीव सुमन को एसएसपी अलीगढ़ बनाया गया है वृंदा शुक्ला को बहराइच का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है प्रशांत वर्मा बहराइच से पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ बनाए गए हैं । लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी सेंट्रल के पद पर रहीं अपर्णा रजत कौशिक अव काशगंज जनपद की नई पुलिस अधीक्षक बनाई गई है। अभिषेक कुमार अग्रवाल को सिद्धार्थनगर से रायबरेली का नया एसपी बनाया गया है। श्रावस्ती की एसपी प्राची सिंह को सिद्धार्थनगर का एसपी बनाया गया है। कासगंज में तैनात सौरभ दीक्षित फिरोजाबाद के नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी बदायूं के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। अरुण कुमार सिंह को एसपी चित्रकूट बनाया गया है। घनश्याम को श्रावस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। देखिए पूरी लिस्ट






