(रिपोर्ट ; बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में शुक्रवार को सार्वजनिक स्थान पर हारजीत की बाजी लगा रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों के पास से 9170 रुपये नगद व ताश की गड्डी बरामद की है।
कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार को सूचना मिली कि मोहल्ला हिरेदशाह में कुछ लोग एक गेस्ट हाउस के पास सार्वजनिक रूप से हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से जुबैर व उपेंद्र निवासीगण हिरदेशाह, रवि नारोभास्कर को दबोच लिया। जबकि कुछ लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों के पास से 9170 रुपये नगद व ताश की गड्डी बरामद की है।
आपसी विवाद में चले लात घूँसे
Jalaun news today । जालौन नगर में आपसी विवाद को लेकर दो लोगों के बीच लात घूंसे चले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी उमेश कुमार व पहलवानबाड़ा निवासी जोगेंद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान ही दोनों के बीच गाली, गलौज होने लगी। एक दूसरे को मना करने के ब ाद भी जब दोनों नहीं माने तो उनके बीच हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।





