सर्दी का कहर,लखनऊ में 10 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूलों में अवकाश, डीएम ने जारी किए निर्देश, पढ़िये आदेश

Winter havoc, holiday in schools up to class 8 in Lucknow till January 10, DM issued instructions, read the order.

Lucknow news today।राजधानी लखनऊ में लगातार चल रही शीत लहर और भीषण ठंड से बच्चों को बचाने के लिए राजधानी लखनऊ में कक्षा 8 तक के विद्यालयों को 10 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने जारी किए है। इसका आदेश भी जारी हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय राजधानी लखनऊ में मौसम काफी ठंडा है पिछले दो दिनों से तो आलम यह है कि यहां पर सूर्य भगवान के दर्शन तक लोगों को नहीं हुए हैं। इसके अलावा चल रही शीत लहर से आम और खास का जीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। ऐसे में राजधानी लखनऊ में पढ़ने वाले कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यालयों में 10 जनवरी तक अवकाश रखने के निर्देश जारी हुए हैं। डीएम लखनऊ ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए निर्देश में डीएम लखनऊ ने जारी आदेश में कहा कि राजधानी के कक्षा आठ तक के समस्त सरकारी गैर सरकारी प्राइवेट विद्यालयों में दिनांक 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है। पढ़िए आदेश

जारी आदेश

Leave a Comment