(ब्यूरो रिपोर्ट)

Jalaun / kalpi news today। जालौन जनपद के कालपी में गुरुवार को नगर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन जिसमें शामिल छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल की अगुवाई में नोडल विद्यालय कालपी कालेज कालपी सें नगर के मुन्ना फुलपावर चौराहे तक मतदान के लिये जागरूक करने के लिये विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर आम जनमानस को जागरूक किया। इस दौरान एसडीएम हेमन्त पटेल ने कहा कि सामान्य निवार्चन लोकसभा चुनांव 2024 को लेकर लोगों को जागरूक करने व शत प्रतिशत मतदान करने के लिये प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। वही पूर्व विधायक व विद्यालय प्रबंधक डाक्टर अरुण मैहरोत्रा ने कहा कि स्वस्थ्य व मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिये 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पहले मतदाता बने तथा इसके बाद अपने मतदान का इस्तेमाल करे। इस दौरान प्रमुख रूप से तहसीलदार शेर बहादुर सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद मानव श्रृंखला की नोडल अधिकारी डॉक्टर मधुप्रभा तिवारी, डाक्टर सुधा गुप्ता, विवेक निगम, सुशील कुमार प्रधानाचार्य, सुशील द्विवेदी, अशोक दीक्षित, डाक्टर डीपी सिंह विनीत चतुर्वेदी, अरूणेश बाजपेई, राधारानी, जगरूप सिंह, राधेश्याम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





